दिल्ली में बागेश्वर धाम वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का दरबार सज चुका है. धीरेंद्र शास्त्री आज से यहां हनुमंत कथा सुना रहे हैं. दिल्ली ही नहीं दूर-दूर से लोग इस कथा को सुनने और धीरेंद्र शास्त्री की झलक पाने के लिए यहां पहुंचे हैं. दिल्ली में धीरेंद्र शास्त्री के 3 दिन के कार्यक्रम का आगाज यज्ञ-हवन-पूजन के साथ हुआ. दिल्ली में बाबा का दरबार 8 जुलाई तक सजा है इस दौरान यहां अलग-अलग समय पर अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए हैं.
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri's grand program has begun in Delhi. The 3-day program in Delhi started with Yagya-Havan-Pujan. Watch this show to know more.