scorecardresearch
Advertisement

पेरिस के पास तैयार हुआ भव्य BAPS स्वामीनारायण मंदिर, सितंबर में उद्घाटन और 13 दिन का Festival of Culture

फ्रांस की राजधानी पेरिस के पास भव्य स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जहाँ सितंबर में 13 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव और वैदिक महायज्ञ का आयोजन होगा. जापान यात्रा के दौरान आध्यात्मिक कार्यक्रमों के ज़रिये सनातन संस्कृति का प्रसार हो रहा है. देश भर में गणेश उत्सव की तैयारियाँ जारी हैं और मुंबई से दिल्ली-नोएडा तक पंडाल सजाए जा रहे हैं. उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है, जबकि पिथौरागढ़ में कृषि संस्कृति पर आधारित 500 साल पुराना 'हिल जात्रा' लोक पर्व मनाया गया जिसमें लखिया भूत का मुख्य आकर्षण रहा. मौसम के मोर्चे पर, दिल्ली-एनसीआर में बारिश और हवाओं के पैटर्न से मौसम बदला है. उत्तरकाशी और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बाद उफनती नदियों में फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला. वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटने से राहत मिली है. अंतरराष्ट्रीय खबरों में, बीजिंग में दूसरे वर्ल्ड ह्यूमैनॉइड रोबोट गेम्स का आयोजन हुआ जहाँ रोबोट्स ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया. वहीं ग्वालियर में यातायात पुलिस ने लिपस्टिक के निशानों से ढकी कार पर चालान की कार्रवाई की.