गुड न्यूज़ टुडे के कार्यक्रम 'चाय पर चर्चा' में कान फिल्म फेस्टिवल 2026 से लेकर बॉलीवुड और देश-दुनिया की प्रमुख खबरों का विश्लेषण किया गया. कान के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट, रूपी गिल और आरती खेत्रपाल ने भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया. आरती खेत्रपाल वृंदावन थीम वाले लहंगे में नजर आईं. बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या के 'द सरयू' प्रोजेक्ट में 3.31 करोड़ रुपये का प्लॉट खरीदा है. वहीं, फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी की हिंदी डायलॉग डिलीवरी के कारण मेकर्स उनकी आवाज डब करने पर विचार कर रहे हैं. ग्रेटर नोएडा के 4 वर्षीय रुद्र राणा ने सोलर सिस्टम की सटीक जानकारी देकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया है. मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई को मानसून केरल पहुंच सकता है, जबकि अमरावती में पुलिस को एयर कूल जैकेट दिए गए हैं. अन्य खबरों में दिल्ली में हाइड्रोजन बस सेवा की शुरुआत, पेरिस में एफिल टावर की सीढ़ियों की नीलामी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना शामिल है.