scorecardresearch

प्रयागराज के संगम तट पर लेटे हनुमान मंदिर में गंगा जल से होने वाले दिव्य स्नान का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार

दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में झमाझम मानसूनी बारिश का दौर जारी है. बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है. वहीं, सावन महीने और कांवड़ यात्रा को लेकर देवघर, प्रयागराज, मेरठ और हापुड़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. प्रयागराज के संगम तट पर लेटे हनुमान मंदिर में श्रद्धालु मां गंगा के जल से हनुमान जी के स्नान की प्रतीक्षा कर रहे हैं. दूसरी ओर, शिर्डी के साईं धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू हुआ है, जहां पालकी यात्रा कर 1500 से अधिक भक्त पहुंचे हैं. इसके अलावा अमरावती में इको-फ्रेंडली मिट्टी की गणेश मूर्तियां बनाई जा रही हैं. खेल जगत से, रेवाड़ी की शर्मिला धनकड़ ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की शॉटपुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि स्विट्जरलैंड में स्लैकलाइन वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन हुआ.