scorecardresearch

Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ

आज से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है और देशभर के मंदिर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहे हैं. भक्त मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की उपासना कर रहे हैं. दिल्ली के छतरपुर मंदिर से लेकर वैष्णो देवी तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है. वहीं महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के साथ हिंदू नववर्ष का आगाज हुआ. दूसरी ओर, मनोरंजन जगत में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये कमाए और पहले दिन दोपहर तक की कमाई मिलाकर शाहरुख खान की 'पठान' का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को मास्टरपीस बताया है, वहीं दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और विजय देवकोंडा ने भी इसकी प्रशंसा की है. रणवीर सिंह के अभिनय को लेकर नेशनल अवॉर्ड तक की मांग उठ रही है.