scorecardresearch

Dhrurandar 2: धुरंधर 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 दिन में 800 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, देखें बड़ी खबरें

आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने केवल पांच दिनों में दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये से ज़्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जबकि भारत में यह आंकड़ा 620 करोड़ के करीब है. फिल्म की सफलता पर सुपरस्टार रजनीकांत ने निर्देशक आदित्य धर को 'बॉक्स ऑफिस का बाप' बताते हुए इसकी प्रशंसा की है. फिल्म में राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. इस बीच, राकेश बेदी द्वारा निभाया गया जमील जमाली का किरदार एक बड़े विवाद का केंद्र बन गया है. पाकिस्तानी नेता नबील गबोल, जिन्होंने पहले भाग के बाद इस किरदार के उन पर आधारित होने का दावा किया था, अब सीक्वल के बाद चुप हैं. दरअसल, 'धुरंधर 2' में जमील जमाली को एक भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है, जो डॉन दाऊद इब्राहिम को धीमा जहर देता है. इस ट्विस्ट के बाद नबील गबोल सोशल मीडिया से दूर हैं और उन पर मीम्स बन रहे हैं.