पहाड़ों पर समय से पहले हुई बर्फबारी और बारिश के चलते मौसम सर्द हो गया है और मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, कठुआ और हिमाचल प्रदेश के धौलाधार, मनाली, कुल्लू व किन्नौर में ताजा हिमपात दर्ज किया गया. किन्नौर में माउंट लियो पारगिल-2 अभियान पर निकला कोलकाता का 12 सदस्यीय दल खराब मौसम में फंसने के बाद सुरक्षित नाको लाया गया. वहीं, केदारनाथ धाम में तीन दिनों के व्यवधान के बाद मौसम साफ होते ही यात्रा दोबारा शुरू हो गई. दूसरी तरफ, महाराष्ट्र के जुन्नर से मां तुलजा भवानी की सदियों पुरानी पलंग यात्रा तुलजापुर के लिए रवाना हुई. पितृपक्ष के मौके पर प्रयागराज और गया जी में पिंड दान व तर्पण के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे. इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत की महिला रिले टीम और निशानेबाज नीरू ढांडा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा.