scorecardresearch
Advertisement

ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla अंतरिक्ष के सफर पर हुए रवाना, 14 दिनों के इस मिशन पर क्या कुछ होगा... देखिए रिपोर्ट

आज का दिन वाकई ऐतिहासिक है. हिंदुस्तान अंतरिक्ष में इतिहास बनाने निकल पड़ा है. या यूं कहें कि देश के लोगों की दुआ कुबूल हुई और शुभांशु शुक्ला मिशन स्पेस पर रवाना हो चुके हैं. वो पहले ऐसे भारतीय हैं जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर कदम रखने जा रहे हैं. इस मिशन में उनका साथ दे रहे हैं तीन और एस्ट्रोनॉट्स. ठीक 12 बजकर 1 मिनट पर फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom-4 मिशन का आगाज हुआ. शुभांशु के साथ अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के एस्ट्रोनॉट्स भी इस अंतरिक्ष यात्रा का हिस्सा हैं. ये सारे एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में 14 दिनों तक रहेंगे. और कुल 60 एक्सपेरिमेंट्स को अंजाम देंगे.