scorecardresearch
Advertisement

वाराणसी में भारतीय वायुसेना का भव्य Air Show, गंगा के ऊपर गरजे Sukhoi-30MKI; आसमान में दिखे हैरतअंगेज करतब

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का आयोजन हुआ। गंगा की लहरों के ऊपर सुखोई-30एमकेआई, राफेल और चिनूक हेलीकॉप्टर ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। कार्यक्रम में 100 विमानों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता और सुपरसोनिक तकनीक पर भी जानकारी दी गई। खेल जगत से जापान के नागोया में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट देवेंद्र शेरांव ने डिस्कस थ्रो में 49.71 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही कुल्लू और बेंगलुरु के दशहरा उत्सव, बस्तर दशहरा की भीतर रैनी रस्म, वैष्णो देवी यात्रा, बीड में अदरक की खेती और हिमाचल प्रदेश में संजौली से रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा के शुभारंभ की प्रमुख खबरें शामिल रहीं।