scorecardresearch

Good News Today | 'लगान' और 'गदर' के 25 साल पूरे, जेवर एयरपोर्ट से उड़ी पहली फ्लाइट! |

भारतीय सिनेमा के इतिहास में 15 जून 2001 का दिन बेहद खास है। आज से 25 साल पहले आमिर खान की 'लगान' और सनी देओल की 'गदर' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। इन दोनों फिल्मों और आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर आमिर खान ने एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान अपने नए लुक में नजर आए। वहीं, 'गदर' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि 'गदर 3' की कहानी पर काम चल रहा है और इसे 2026 या 2027 में घोषित किया जा सकता है। दूसरी तरफ, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो गई है। पहली फ्लाइट में उन किसानों ने सफर किया, जिनकी जमीन एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई थी। यह एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है। इसके अलावा, गाजियाबाद के विवेक अरोड़ा की 2016 में शुरू की गई कारपूलिंग पहल भी चर्चा में है, जो लोगों को ट्रैफिक जाम से बचाने और ईंधन की बचत करने में मदद कर रही है।