पंजाब-हरियाणा समेत देश के तमाम इलाकों में लोहड़ी त्यौहार पारंपरिक हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है. खुशियों के इस त्योहार की धूम पूरे देश में हैं. लोग नाच गाकर खुशहाली की दुआ कर रहे हैं. खासतौर से पंजाब में तो लोहड़ी के सिलसिले में ख़ास आयोजन किए गए हैं. महिलाएं गिद्धा करते हुए त्यौहार को मिलकर सेलिब्रेट करने में जुटी हैं. लोहड़ी साल का पहला त्योहार होता है. इसकी रौनक़ नए साल में क़दम रखते ही शुरू हो जाती है. ये त्योहार सिख समुदाय के लिए ख़ास महत्व रखता है. हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक़ लोहड़ी पौष माह की आख़िरी रात को मनाया जाता है. लोहड़ी की तैयारी को लेकर बाजारों में खास रौनक देखी जा सकती है. त्यौहार के लिए लोग मूंगफली, रेवड़ी, खजूर और दूसरे सामान खरीद रहे हैं. देखें चाय पर चर्चा.
Lohri festival is celebrated with traditional enthusiasm and pomp in all parts of the country including Punjab-Haryana. This festival holds special significance for the Sikh community. Watch this special report.