scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: 17 राज्यों में मॉनसून का जबरदस्त आगाज, मौसम विभाग से जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

अबकी बार मौसम की लीला अद्भत है. जून में पहाड़ों पर बर्फ बरस रही है और बद्रीधाम में जिंदगी अलाव के सहारे हैं. इसी तरह दिल्ली वाले मौसम का अजीब पैटर्न देख रहे हैं. जून की दोपहर तप रही हैं और शाम आंधी बारिश के साथ राहत दे रही हैं. हालांकि दिल्ली और उत्तर भारत के तमाम राज्यों तक मॉनसून का आना बाकी है. लेकिन मॉनसून के आने से ही पहले मॉनसून वाला फील दिल्ली वालों को आ रहा है.