रजनीकांत के फैंस के लिए आज उत्सव का दिन है क्योंकि आज जेलर फिल्म रिलीज हुई है. रजनी फीवर ऐसा है कि तमिलनाडु हो या कर्नाटक या फिर मुंबई, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सुबह से ही रजनीकांत के फैंस सिनेमाघरों में उमड़ पड़े. दो साल बाद जेलर बनकर रजनीकांत ने स्क्रीन पर वापसी की, ऐसे में जेलर के 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' पर फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर है.