scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: देश के कई शहरों में पारा 45 डिग्री के पार, आने वाले दिनों में बदल सकता है मौसम, डॉक्टर से जानिए कैसे रखें खुद का ख्याल

उत्तर भारत के कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं, दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है और कश्मीर में पारा 35-36 डिग्री तक पहुँच गया है. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि शरीर का तापमान 104 फ़ारेनहाइट से ऊपर जाने पर हीट स्ट्रोक हो सकता है, जिसमें डिहाइड्रेशन और बेहोशी जैसे लक्षण दिखते हैं; इससे बचने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ लें और सीधे धूप से बचें. गर्मी के आगे ना तो कश्मीर के इन पहाड़ों की चल रही है ना ही इस झील से किसी का कुछ भला हो पा रहा है. राहत इतनी भर है कि जहां मैदानों में पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है. कश्मीर की वादियों में 35 से 36 डिग्री पारा बना हुआ है. हालांकि ये पारा यहां के लिए काफी है. लिहाजा स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां अभी करने पर मंथन चल रहा है.