चलिए सबसे पहले आपको लिए चलते हैं मथुरा जहां होली का आनंद सबसे निराला होता है. कहते हैं मथुरा में केवल रंग नहीं बरसते बल्कि कान्हा की नगरी रंगों के इस उत्सव को जीती है. मथुरा में 40 दिन तक होली मनाए जाने की परंपरा हैं. इस बार के रंगोत्सव का शुभारंभ हो चुका है. अलग अलग मंदिर अभी से रंग अबीर गुलाल से रंग गए हैं. सबसे अद्भुत रंग द्वारकाधीश मंदिर में जमा है. यहां होली का डाड़ा स्थापित होने के बाद से रसिया गायन चल रहा है.