scorecardresearch

PM Modi ने किया योग, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में दिग्गजों का जमावड़ा, टीम इंडिया का ऐलान

दुनिया भर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल की थीम 'हेल्दी एजिंग' है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में 30 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग किया। गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिलांग और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में योग किया। आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर पैंगोंग झील के किनारे योगाभ्यास किया। भारतीय नौसेना में तीन नए स्वदेशी युद्धपोत- आईएनएस दूनगरी, आईएनएस आग्रह और आईएनएस संशोधक शामिल हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज हैं। मुंबई में एनसीपी नेता सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अंबानी परिवार और बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान हुआ है, जिसमें शुभमन गिल कप्तान होंगे।