देशभर में माघ पूर्णिमा और धार्मिक उत्सवों की धूम है. गुजरात के नडियाद में माघ पूर्णिमा के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जहाँ 195 साल पुरानी परंपरा के तहत 40,000 किलो शक्कर और 500 किलो कोपरा की वर्षा की गई. इस उत्सव में देश-विदेश से आए एनआरआई भक्तों ने भी हिस्सा लिया. वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में श्री हरिबालाजी भगवान की 350 साल पुरानी ऐतिहासिक घोड़ा यात्रा शुरू हुई, जिसमें हजारों भक्तों ने लकड़ी के घोड़े रूपी रथ को खींचा.