दिल्ली में आयोजित 'एआई इंपैक्ट समिट 2026' के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया. इस दौरान भारत ने एक नया इतिहास रचते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया, जहां 24 घंटे के भीतर 2,50,946 छात्रों ने एआई के जिम्मेदार उपयोग की शपथ ली. प्रधानमंत्री ने एआई को मानव इतिहास का सबसे बड़ा परिवर्तन बताते हुए इसे लोकतांत्रिक बनाने और इंसानों को केवल डेटा पॉइंट न बनने देने का संदेश दिया. वहीं, विशाखापट्टनम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना अभ्यास 'मिलन 2026' के 13वें संस्करण का शुभारंभ किया, जिसमें 72 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं. इस अभ्यास का उद्देश्य तटीय सुरक्षा और बचाव मिशनों में आपसी तालमेल बढ़ाना है.