scorecardresearch

Top News: 8 मई से शुरू हो सकती है आदि कैलाश यात्रा, अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मिलेगा परमिट, प्रशासन ने किए पूरे इंतजाम, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पश्चिमी सीमा के करीब स्थित बेस से मिग-29 फाइटर जेट में सोलो उड़ान भरी। वेस्टर्न फ्रंट की सेंसिटिव सेक्टर में तैनात इस फ्रंटलाइन प्लेटफॉर्म से उड़ान का मकसद हवाई सुरक्षा की तैयारियों को परखना था। दौरे के दौरान एयर चीफ ने बेस पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की और बदलते रीजनल सिक्योरिटी डायनामिक्स के बीच तैयारी के स्तर की समीक्षा की। इस साल आदि कैलाश यात्रा 8 मई से शुरू हो सकती है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते से परमिट मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में तीन जगह से शुरू होगी यह यात्रा - हल्द्वानी, टनकपुर और धारचूला से। पिछले साल 36 हजार से ज्यादा श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए थे। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति में नए सिरे से हिमपात हुआ है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।