scorecardresearch
Advertisement

Top News: अकोला की ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा से लेकर नीदरलैंड्स के फ्लावर फेस्टिवल तक, देखें देश-दुनिया की खबरें

महाराष्ट्र के अकोला में 1100 कलशों वाली देश की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा गांधीग्राम के लिए रवाना की गई. वहीं जालना में ढोल-ताशों के साथ गणपति बप्पा का भव्य स्वागत हुआ. उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित निवाल गांव में 18 साल बाद पारंपरिक भीड़ मेले का आयोजन किया गया. लद्दाख के लेह स्थित कारु गांव में संगीत और कला से जुड़ा तीन दिवसीय 'आकाश गैदरिंग' उत्सव आयोजित हुआ. तमिलनाडु सरकार ने दो हजार साल पुराने जलमग्न चोल बंदरगाह शहर पंपुहार की खोज तेज की है. उधर नीदरलैंड्स में डेलिया फूलों का विश्व प्रसिद्ध महाकुंभ शुरू हुआ और बोलीविया में कार फ्री डे मनाया गया.