scorecardresearch

Amarnath Yatra की तैयारी तेज, चारधाम में 29 लाख भक्त, न्यूयॉर्क सीनेट में भारत का सम्मान

जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 670 कंपनियों को तैनात किया जाएगा. लखनपुर एंट्री पॉइंट से लेकर पवित्र गुफा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं, उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है. भारी बारिश के बावजूद अब तक 29 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 10 लाख श्रद्धालु बाबा केदारनाथ पहुंचे हैं. इसके अलावा, देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान मोबाइल और बैग ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें 15 अगस्त 2026 को न्यूयॉर्क में 'इंडिया इंडिपेंडेंस डे' घोषित करने की अपील की गई है. देशभर में विश्व साइकिल दिवस भी उत्साह के साथ मनाया गया.