scorecardresearch

Amarnath Yatra की तैयारी तेज, वाराणसी में बनेगा नया स्टेडियम, नौसेना में शामिल होंगे 3 नए युद्धपोत

हरिद्वार के श्री साईं शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन वाले विश्व के सबसे बड़े पारा शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। वहीं, 3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलवामा में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर मॉक ड्रिल कर इमरजेंसी तैयारियों को परखा। इसके अलावा, भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होने जा रहा है। 21 जून को कोलकाता में आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस अग्रे और आईएनएस संशोधक को एक साथ नौसेना में शामिल किया जाएगा। यूपी के वाराणसी को जल्द ही अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने वाला है, जो भोलेनाथ, काशी और गंगा की थीम पर आधारित होगा। खेल जगत की बात करें तो वीमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। इसके साथ ही, साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 1930 हेल्पलाइन को अपग्रेड कर एआई इनेबल बनाने के निर्देश दिए हैं।