scorecardresearch

Amarnath Yatra की तैयारी, किन्नौर कैलाश यात्रा का ऐलान और नौसेना में शामिल होंगे 3 नए युद्धपोत

जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पुलवामा में नेशनल हाईवे पर पुलिस ने मॉक ड्रिल कर आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी को परखा. यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी और अब तक चार लाख श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. सुरक्षा के मद्देनजर कठुआ स्टेशन और जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया. बांदीपुरा के शारदा देवी मंदिर में सीआरपीएफ जवानों ने विशेष पूजा की. इसके अलावा, गांदरबल में 19 जून से माता खीर भवानी का मेला शुरू हो रहा है. वहीं, पवित्र किन्नौर कैलाश यात्रा 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी, जिसके लिए प्रशासन ने प्रतिदिन 375 यात्रियों को अनुमति देने का फैसला किया है. दूसरी ओर, भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ने वाली है. मेक इन इंडिया के तहत तीन युद्धपोत आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस अग्रय और आईएनएस संशोधक एक साथ नौसेना में शामिल किए जाएंगे. अमृतसर में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.