scorecardresearch
Advertisement

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन तेजस में वायुसेना प्रमुखों की उड़ान समेत बड़ी खबरें | GNT

Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के पदकों की संख्या छह पहुंच गई है, जिसमें 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पदक शामिल हैं. देश भर में गणेश उत्सव का आठवां दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जबकि मुंबई में पानी के अंदर द्वारका नगरी की थीम पर भव्य पंडाल सजाया गया है. क्रिकेटर रोहित शर्मा और पूर्व क्रिकेटर धवल कुलकर्णी ने लालबागचा राजा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इसके अलावा सहारनपुर में ऐतिहासिक गोगा मेले का आयोजन हुआ, गोरखपुर की गीता वाटिका में दधीकांदोत्सव मनाया गया, और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. वहीं भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सह्याद्री और INS कुलिश बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास के लिए फिलीपींस पहुंचे हैं.