Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत ने अपने पदकों की संख्या बढ़ाते हुए शानदार प्रदर्शन जारी रखा. 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिमांशु ने सिल्वर और रुद्राक्ष ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. भारत के खाते में अब तक कुल छह पदक आ चुके हैं. वहीं देशभर में गणेश उत्सव का आठवां दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता अनोखा पंडाल सजाया गया है. इसके अलावा गोरखपुर में दधीकांदव उत्सव, पुरी में सीएम विष्णुदेव साय का जगन्नाथ दर्शन और सहारनपुर में ऐतिहासिक गोगा मेले का आयोजन किया गया.