जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेल 2026 के समापन के बाद भारतीय दल स्वदेश लौट आया है. भारत ने इस बार 13 स्वर्ण पदक सहित कुल 85 पदक जीतकर तालिका में चौथा स्थान हासिल किया. एशियाई खेलों के अंतिम दिन भारत ने 5 गोल्ड सहित 9 पदक अपने नाम किए. महिला हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की सदस्य इशिका का भिवानी और इशिका चौधरी का ग्वालियर में भव्य स्वागत किया गया. बॉक्सिंग में पदक जीतने वाली लवलीना और परवीन के साथ-साथ स्क्वैश टीम का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार इस्तकबाल हुआ. पदकवीरों के लिए पुरस्कारों की भी घोषणा की गई, जिसमें गोल्फ स्वर्ण विजेता प्रणवी उर्स को ₹1 करोड़, हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार द्वारा महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को ₹11 लाख और मिजोरम सरकार द्वारा ₹25 लाख देने का ऐलान शामिल है. इसके अलावा धर्मशाला, हर्षिल और केदारनाथ में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. विभिन्न शहरों में एयरफोर्स मैराथन का भी आयोजन हुआ.