scorecardresearch
Advertisement

Asian Games में भारत के 39 पदक, केदारनाथ में बर्फबारी और UP-बिहार में बाढ़ का अलर्ट

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है और भारत के पदकों की संख्या 39 तक पहुंच गई है. कुराश में पिंकी बलिहार ने कांस्य, 25 मीटर पिस्टल में ईशा सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. मौसम साफ होने के बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा दोबारा शुरू हुई और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. केदारनाथ के चिरबासा में बोल्डर गिरने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया. राजस्थान के सांवलिया जी मंदिर में दानपात्र की गिनती में 29 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सामने आई है. वहीं देशभर में शहीद भगत सिंह की जयंती और भारतीय सेना का 200वां गनर्स दिवस मनाया गया. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी है. नेपाल से गंडक बराज के जरिए बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है.