एशियन गेम्स में भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने 3 मिनट 29.69 सेकंड का समय दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि पुरुष रिले टीम ने कांस्य पदक जीता. वहीं नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में 28 अंकों के नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया. राजस्थान के डांटोर में NH911 पर सेना ने रूद्र, ध्रुव और चेतक हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग और टेकऑफ की ट्रेनिंग की. जोधपुर एयरबेस पर तरंग शक्ति युद्धाभ्यास में मित्र देशों के लड़ाकू विमानों के साथ अमेरिकी F-35 ने भी हिस्सा लिया. दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के तीसरे चरण का उद्घाटन किया. उत्तरकाशी में बचाव अभियान चलाकर बर्फबारी के बीच फंसे 27 ट्रैकर्स और रिपोर्टर्स सहित 40 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया. इसके अलावा देश के विभिन्न मंदिरों में अंगारकी संकष्टी चतुर्थी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई.