scorecardresearch
Advertisement

Asian Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, पारुल चौधरी, विद्या रामराज और ईशा सिंह समेत खिलाड़ियों ने जीते मेडल

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं. महिलाओं की 5000 मीटर रेस में पारुल चौधरी ने ब्रॉन्ज जीता, वहीं 1500 मीटर में कुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया. धाविका विद्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा. शूटिंग में ईशा सिंह ने सिल्वर जीता और लवलीना ने बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में जगह बनाई. दूसरी ओर, दिल्ली में बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के तीसरे फेज का उद्घाटन मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा, जिससे मयूर विहार से एम्स का सफर 15 मिनट में तय होगा. दिल्ली में बिना वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के 1 अक्टूबर से ईंधन नहीं मिलेगा. इसके अलावा नेपाल और उत्तरकाशी में खराब मौसम और बर्फबारी के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं, जबकि चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से चल रही है.