scorecardresearch
Advertisement

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटी महिला हॉकी टीम, बॉक्सिंग के पदकवीरों का भी जोरदार स्वागत

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम और मुक्केबाजों का देश में भव्य स्वागत किया गया. पदकवीर खिलाड़ियों के लिए कई राज्य सरकारों और खेल संगठनों ने नकद पुरस्कारों की घोषणा की है. वहीं, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ से वीडियो कॉल पर बात कर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने के लिए आभार जताया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण दिया. देश के विभिन्न शहरों में इंडियन एयरफोर्स मैराथन और संडे ऑन साइकिल रैलियों का आयोजन हुआ. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में डेयरी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के भदोही में इंडिया कारपेट एक्सपो का शुभारंभ होगा. इसके अलावा जोधपुर में बहुराष्ट्रीय वायुसेना अभ्यास तरंग शक्ति जारी है.