scorecardresearch
Advertisement

GNT Express: Asian Para Games में Suvarna Raj ने जीता Gold, देश भर में Dussehra और 'Bharat Milap' की धूम

GNT Express | जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में 15.66 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता. स्वाति चौधरी ने तीरंदाजी में रजत पदक और बैडमिंटन में कृष्णा नागर-नित्या श्री तथा मनीषा रामदास-प्रमोद की जोड़ियों ने कांस्य पदक जीते. रायपुर में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आगाज हुआ. देश भर में दशहरा और नवरात्र का समापन धूमधाम से हुआ. अयोध्या और प्रयागराज में भारत मिलाप के आयोजन हुए, जबकि मैसूर में प्रसिद्ध जम्बू सवारी और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव शुरू हुआ. मध्य प्रदेश में 950 से अधिक अनुकंपा नियुक्तियां दी गईं और 200 नए सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की गई.