GNT Express | एशियन पैरा गेम्स के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पदकों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा दिया. हरविंदर सिंह और विजय सुनरी की जोड़ी ने रिकर्व पुरुष डबल्स तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि पैरा बैडमिंटन में नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए. पैरा एथलेटिक्स भाला फेंक स्पर्धा में हेनी ने 60.49 मीटर दूर भाला फेंककर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता. दूसरी ओर, अयोध्या में 7 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां राम की पैड़ी और सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा कुल्लू दशहरा उत्सव, वाराणसी के नाटी इमली में आयोजित ऐतिहासिक भारत मिलाप और बद्रीनाथ धाम में उमड़ती श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी मुख्य आकर्षण रही.