scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya में 30 लाख दीयों से मनेगा दीपोत्सव, Asian Games में नीरू ढांडा ने जीता गोल्ड मेडल

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 के लिए 30 लाख दीप प्रज्वलित करने की तैयारी है. दिल्ली में बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के तीसरे फेज की शुरुआत से मयूर विहार से एम्स तक सफर आसान होगा. 1 अक्टूबर से सरिस्का और रणथंभौर समेत देश के सभी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुलेंगे. वहीं, एशियन गेम्स की विमेंस ट्रैप स्पर्धा में नीरू ढांडा ने गोल्ड और भारतीय महिला टीम ने सिल्वर मेडल जीता. भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE Excellence Awards में बेस्ट चेस प्लेयर फीमेल चुना गया.