scorecardresearch
Advertisement

दीपोत्सव के लिए रामनगरी में तैयारियां अंतिम चरण में, 7 नवंबर को CM योगी के सामने 28 मिनट का भव्य शो; 30 लाख से ज्यादा दीप जलाने की तैयारी

अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. राम की पैड़ी पर लेजर लाइट, ध्वनि और प्रोजेक्शन मैपिंग का सफल परीक्षण किया गया. दीपोत्सव की संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष 28 मिनट का विशेष शो आयोजित होगा, जिसमें 100 से ज्यादा कलाकार भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की गाथा प्रस्तुत करेंगे. इस बार राम की पैड़ी और सरयू तट पर 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपदान अमावस्या मेले में 500 ड्रोन के जरिए रामायण थीम पर विशेष शो का आयोजन किया जाएगा. त्योहार के मद्देनजर देशभर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है और स्थानीय कुम्हारों द्वारा मिट्टी के दीये तैयार किए जा रहे हैं. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा और ग्रेप-2 के नियमों को लेकर प्रशासन सतर्क है.