scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Deepotsav: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दीये जले, रामनगरी में महाआरती

रामनगरी अयोध्या में 10वां भव्य दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां सरयू नदी के 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए. इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर भी एक लाख दीपकों की रोशनी से जगमग हुआ. कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सरयू तट पर महाआरती की, जिसमें 2147 लोगों ने सहभागिता निभाई. आकाश में 2100 स्वदेशी ड्रोन द्वारा रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन किया गया, वहीं लेजर शो और प्रोजेक्शन मैपिंग भी आकर्षण का केंद्र रहे. रामकथा पार्क में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ और 22 भव्य झांकियां निकाली गईं. इसके अलावा विभिन्न देशों की मंडलियों ने रामलीला प्रस्तुत की और देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 2500 कलाकारों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. दीपोत्सव की तैयारियों में करीब 35,000 विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.