scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya दीपोत्सव की तैयारियां तेज, देशभर में गणेशोत्सव की धूम और हरमंदिर साहिब में प्रकाश पर्व

अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं, जहां सरयू घाटों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा. वहीं देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है. हैदराबाद में विकसित भारत 2047 थीम पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई, जबकि झांसी और मुरादाबाद में बप्पा के स्वागत में भारी भीड़ उमड़ी. अकोला में 250 साल पुरानी बारा भाई गणपति परंपरा का निर्वहन किया गया. अमृतसर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर स्वर्ण मंदिर को दीपमाला और आतिशबाजी से भव्य रूप से सजाया गया. लद्दाख मैराथन का शानदार आगाज हुआ, जिसमें 5000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया. खेल जगत में भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल तथा भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है.