scorecardresearch
Advertisement

GNT Express: Ayodhya Deepotsav की तैयारियां तेज, 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

GNT Express | अयोध्या में 7 नवंबर को भव्य दीपोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. राम की पैड़ी और सरयू तट के 56 घाटों पर 23 से 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवक घाटों पर दीये सजाने का काम करेंगे. उधर अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में 15 देशों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और रामायण पर आधारित ड्रोन शो हुआ. दिल्ली में लव कुश रामलीला का समापन भरत मिलाप और प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ. वाराणसी में चित्रकूट लीला समिति द्वारा 483 साल पुराना नाटी इमली भरत मिलाप आयोजित किया गया. बद्रीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख 82 हजार पार कर गई है. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर दशहरा की पारंपरिक बाहर रैनी रस्म संपन्न हुई. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में एनएसजी ने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा परखी.