scorecardresearch
Advertisement

Ayodhya Deepotsav 2026: राम की पैड़ी पर Laser Show की रिहर्सल शुरू, रोशनी और संगीत से जीवंत होंगे रामायण के प्रसंग

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और राम की पैड़ी पर भव्य लेजर शो का ट्रायल शुरू हो चुका है. 7 नवंबर को लेजर लाइट और ध्वनि के जरिए श्रद्धालु रामायण के मनमोहक प्रसंग देख सकेंगे. इसके साथ ही देश भर में दीपावली और धनतेरस की रौनक देखने को मिल रही है. झांसी में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में मिट्टी के दीयों और मूर्तियों की भारी मांग है. दिल्ली के सदर बाजार और वाराणसी के सर्राफा बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. उधमपुर, अमृतसर, अहमदाबाद और रियासी में स्थानीय कारीगर और कुम्हार मिट्टी के दीयों का निर्माण कर रहे हैं. इसके अलावा, मेघालय के शिलांग में खासी समुदाय का पारंपरिक नोंगक्रेम नृत्य महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में पिंक लाइन मेट्रो परियोजना का उद्घाटन और नए फेज का शिलान्यास किया.