scorecardresearch

Top News: राम मंदिर में ध्वजारोहण, राजनाथ ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' बुक का विमोचन, 12 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

शिरडी साईं बाबा मंदिर में लखनऊ के एक परिवार ने एक करोड़ से ज्यादा कीमत का सोने का मुकुट अर्पित किया है, वहीं पुणे के एक भक्त ने 3507 किलो आम का चढ़ावा दिया। अयोध्या के राम मंदिर में 3500 महिलाओं द्वारा शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। चारधाम यात्रा में भारी बारिश और बर्फबारी के बावजूद 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से कम मानसून रहने और 12 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जबकि कई राज्यों में बारिश से राहत मिली है। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधिकारिक पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि इससे पाकिस्तान डरा। त्रिपुरा के अगरतला में राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू ने गरिमा उत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इसके अलावा, अपकमिंग फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे।