अयोध्या के श्री राम मंदिर में श्री राम यंत्र की स्थापना के ऐतिहासिक उत्सव की तैयारी चल रही है। हिंदू नव वर्ष और वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर 19 मार्च को यह स्थापना होगी। मंदिर परिसर में नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो चुका है। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी होगी। देशभर से करीब 300 महंत महात्मा और निधि समर्पण अभियान में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग 3500 कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले लगभग 300 एजेंसी और करीब 1800 मजदूरों, कारीगरों, मूर्तिकारों और वास्तुकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस दौरान मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली में बीसीसीआई का नमन पुरस्कार समारोह हुआ, जिसमें शुभमन गिल को पाली उमरी गढ़ अवार्ड से सम्मानित किया गया।