scorecardresearch

Ayodhya: राम मंदिर में 19 मार्च को श्री राम यंत्र की स्थापना, राष्ट्रपति मुर्मू रहेंगी मौजूद, देखिए देश दुनिया की बड़ी खबरें

अयोध्या के श्री राम मंदिर में हिंदू नववर्ष और वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर 19 मार्च को श्री राम यंत्र की स्थापना होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में यह विशेष समारोह आयोजित होगा। मंदिर परिसर में नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हो चुका है। देश भर से करीब 300 संत महात्मा इस आयोजन में शामिल होंगे। राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली लगभग 300 एजेंसियों और करीब 1800 मजदूरों को भी आमंत्रित किया गया है। आमंत्रितों के लिए विशेष कोड नंबर वाले प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं और मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी। दिल्ली में BCCI का नमन पुरस्कार समारोह आयोजित होगा जिसमें शुभमन गिल को पाली उमरीगर अवार्ड और रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा।