scorecardresearch
Advertisement

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, राम दरबार दर्शन के लिए विशेष पास खत्म; आरती के लिए तत्काल पास व्यवस्था लागू

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और आरती पास व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब राम दरबार दर्शन के लिए विशेष पास व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है, जबकि रामलला की आरती के लिए तत्काल पास उपलब्ध कराए जाएंगे। मंगला और शृंगार आरती के लिए एक दिन पहले पास मिलेगा, वहीं शयन आरती की बुकिंग उसी दिन होगी। उधर, देशभर में सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह और आस्था के साथ जारी है। हरिद्वार, वाराणसी और मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा देशभर में आगामी गणेश उत्सव को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं, जहां मूर्तिकार बप्पा की भव्य और पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।