scorecardresearch

Top News: दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ ढाई घंटे में, जल्द खुलने वाला है एशिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे, देखिए आज की सबसे बड़ी खबरें

रामनगरी अयोध्या में 13 अप्रैल से सभी 15 पूरक और सप्तर्षि मंदिरों के दर्शन शुरू हो रहे हैं। दर्शन व्यवस्था को सुगम, विशिष्ट और सामान्य श्रेणियों में बांटा गया है, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं, उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है और 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके अलावा, दिल्ली से देहरादून का सफर अब महज ढाई घंटे में पूरा होगा, क्योंकि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। दूसरी ओर, नोएडा अथॉरिटी ने न्यू नोएडा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की दर बढ़ाकर ₹4300 प्रति वर्ग मीटर कर दी है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उज्जैन में 12 अप्रैल से 118 किलोमीटर लंबी पंचकोसी यात्रा शुरू हो रही है। साथ ही, दिल्ली में वायु प्रदूषण कम करने के लिए नई ईवी पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया गया है और महिला सुरक्षा के लिए 300 नई पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी।