scorecardresearch
Advertisement

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर CM योगी, पंचूर गांव के यमकेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित सभी धामों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच, बद्रीनाथ में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर) 21 दिन की साधना कर रहे हैं। पिछले 12 साल में यह पहला मौका है जब उन्होंने दिव्य दरबार पर विराम लगाकर आत्मचिंतन शुरू किया है। दूसरी तरफ, दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों के लिए इंडिगो ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है और पहली फ्लाइट 15 जून को लखनऊ से नोएडा पहुंचेगी। इसके अलावा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। खेल जगत से खुशखबरी है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया है।