scorecardresearch
Advertisement

Top News: देवघर में आस्था का रिकॉर्ड, स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल और राम मंदिर के पुजारियों का नया ड्रेस कोड

देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में 14 दिनों में 28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जल अर्पण कर आस्था का नया रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान मंदिर को 3 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक का चढ़ावा प्राप्त हुआ. वहीं, दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन हुआ, जिसमें तीनों सेनाओं, पुलिस और एनसीसी कैडेट्स के जवानों ने हिस्सा लिया. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में 20 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा अयोध्या के राम मंदिर में 15 अगस्त से पुजारियों के लिए पीले रंग का सिल्क ड्रेस कोड लागू किया जाएगा. गुजरात के वड़नगर में 108 कलाकारों ने डमरू बजाकर श्रावणोत्सव का आगाज किया. खेल जगत में भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत गॉल में होने जा रही है, जिसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में है.