scorecardresearch
Advertisement

Cold Weather Update: पहाड़ों पर Snowfall से बढ़ी ठंड, Ayodhya में भव्य Deepotsav और बाजारों में Diwali की रौनक

Hindi Latest News: उत्तराखंड के बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में मौसम का मिजाज बदलने से सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. बर्फबारी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. 16 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट बंद होंगे, जबकि केदारनाथ यात्रा के केवल नौ दिन शेष हैं. दिल्ली में भी तापमान में गिरावट आई है, वहीं दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है. दूसरी तरफ रामनगरी अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां परिसर में एक लाख और 56 घाटों पर 30 लाख से ज्यादा दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया. इसके अलावा देश भर के बाजारों में दीपावली की खरीदारी को लेकर भारी भीड़ देखने को मिल रही है और मथुरा के राधाकुंड में अहोई अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई.