बरसाना में लटमार होली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राधा रूपी गोपियां लठो को सजाने और सवारने में जुटी हैं. बरसाना में होली महोत्सव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सात जोन और पंद्रह सेक्टरों में जवान तैनात किए गए हैं. मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर में भी होली की धूम है. हिमाचल प्रदेश में आज से सेना का शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है. भारत-अमेरिका स्पेशल फोर्स का संयुक्त अभ्यास वज्र प्रहार का आगाज हो गया है. हाई एल्टीट्यूड इलाके में जवान अपनी तैयारियों को परखेंगे. काउंटर टेररिज्म, इंटेलिजेंस शेयरिंग और प्रिसिजन स्ट्राइक पर फोकस रहेगा. बीकानेर में भारतीय सेना का खड़क शक्ति 2026 अभ्यास भी शुरू हो गया है. जयपुर में एयरशो का भव्य समापन हुआ जहां भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम ने शानदार करतब दिखाए. गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स की रौनक जारी है.