scorecardresearch
Advertisement

Top News: देश लौटे एशियन गेम्स के पदकवीरों का हुआ भव्य स्वागत, देखें देश-दुनिया की खबरें

उत्तर प्रदेश के भदोही में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कारपेट एक्सपो का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. एक्सपो के पहले दिन 32 देशों के 147 विदेशी खरीदारों ने हिस्सा लिया और 223 भारतीय निर्यातकों के स्टॉल पर उत्पादों को देखा. आयोजकों को इससे भविष्य में 1000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है. वहीं एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का विभिन्न हवाई अड्डों पर जोरदार स्वागत किया गया. पहलवान दीपक पूनिया, गोल्फर दीक्षा डागर, पहलवान सुनील मलिक और क्रिकेटर तिलक वर्मा समेत अन्य एथलीट्स का प्रशंसकों ने उत्साह के साथ अभिनंदन किया. इसके अलावा उत्तराखंड के रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत हुई. पहाड़ों पर मौसम सुहावना होने के चलते मसूरी और धर्मशाला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी. गुजरात के सूरत में ब्रेन डेड महिला के अंगदान से पांच लोगों को नया जीवन मिला. ओडिशा में राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए जीवन जिंदाबाद 2.0 अभियान की शुरुआत हुई.