अमेरिका के डल्लास में विश्व शांति प्रार्थना के तहत 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के सभी 700 श्लोकों का सामूहिक पाठ किया। अवधूत दत्ता पीठम के पीठाधीश्वर श्री गणपति सच्चिदानंद स्वामी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'वसुधैव कुटुम्बकम्' था। इसके साथ ही देश भर में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार नौ और दस अगस्त को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करेगी। वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों में 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर भारतीय एथलीट स्वदेश लौट आए हैं, जहां उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।