scorecardresearch
Advertisement

Top News: दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का आगाज, मुंबई के GSB सेवा मंडल में सजेगा बप्पा का भव्य दरबार

दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का औपचारिक आगाज हुआ, जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शीर्ष नेता शामिल हुए. सम्मेलन में ग्लोबल गवर्नेंस, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. वहीं देश भर में गणेश उत्सव की भव्य तैयारियां चल रही हैं. मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल में बप्पा की प्रतिमा 66 किलो से ज्यादा सोने और 335 किलो चांदी से सजेगी. इसके अलावा विजयवाड़ा में 72 फीट और हैदराबाद के खैरताबाद में 69 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है. दाहोद में लिमडी च राजा की शोभायात्रा निकाली गई. फतेहपुर शेखावाटी में बादाम मेले का समापन हुआ, लखनऊ में गोमती पुस्तक महोत्सव शुरू हुआ और अमृतसर में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया.